img-fluid

पीओके भारत का मुकुट मणि, इसके बिना कश्मीर अधूरा, जौनपुर में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

January 20, 2025

लखनऊ. रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पाकिस्तान (Pakistan) के कब्जे वाले कश्मीर (Kashmir) को ‘भारत का मुकुट मणि’ (crown jewel) बताया. उन्होंने कहा कि इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है. राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद (Terrorism) को बढ़ावा देने की साजिश जारी रखने का भी आरोप लगाया.

रक्षा मंत्री जौनपुर जिले के निजामुद्दीनपुर गांव में पत्रकारों से बात कर रहे थे. वह यहां वरिष्ठ भाजपा नेता जगत नारायण दुबे के घर पर एक समारोह में भाग लेने आए थे. उन्होंने कहा, ‘यह (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) भारत का मुकुट मणि है और इसके बिना जम्मू-कश्मीर अधूरा है.’


  • ‘पाकिस्तान के लिए विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं पीओके’
    राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए पीओके एक विदेशी क्षेत्र से ज्यादा कुछ नहीं है, जिसका इस्तेमाल आतंकवाद और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. वहां (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में) आतंकी शिविरों और लॉन्च पैडों को नष्ट किया जाना चाहिए, अन्यथा उन्हें उचित जवाब का सामना करना पड़ेगा.’

    ‘2047 तक विकसित देश बनने की राह पर भारत’
    रक्षा मंत्री ने पाकिस्तानी नेता अनवर-उल-हक पर उनके भारत विरोधी बयानों को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान धार्मिक आधार पर लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा है और वहां के नागरिकों पर अत्याचार कर रहा है.’

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है. भारत, जिसके पास अब 5G यूजर्स की सबसे बड़ी संख्या है, 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की राह पर है.

    ‘आज जब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है’
    रक्षा मंत्री ने कहा, ‘आज जब भारत बोलता है, तो दुनिया ध्यान से सुनती है. हमारे वैज्ञानिक भारतीय धरती पर रक्षा उपकरण बना रहे हैं और उन्हें दूसरे देशों को निर्यात कर रहे हैं. इसके अलावा, देश में 1.30 लाख स्टार्ट-अप चालू हैं.’ राजनाथ सिंह ने युवाओं से भारत के इतिहास को गहराई से जानने की अपील की और कहा कि यह देश की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों को दर्शाता है.

    Share:

  • Poisonous liquor : पश्चिमी चंपारण में सात की मौत, जांच के लिए स्पेशल टीम गठित

    Mon Jan 20 , 2025
    पश्चिमी चंपारण. बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण (West Champaran) जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब (Poisonous liquor) पीने से सात लोगों की मौत हो गई. हालांकि प्रशासन (Administration) ने अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है. एसपी शौर्य सुमन ने रविवार को बताया कि घटना की जांच के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved