मनोरंजन

जिस पिस्तौल से Salman Khan के घर पर चली गोली, उसे तलाशने के लिए इस नदी को छान रही पुलिस

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर पर सुबह-सुबह गोली चलाने के मामले में मुंबइ पुलिस (Mumbai Police) की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इस मामले से संबंधित दो मुख्य आरोपियों (two main accused) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब पुलिस सलमान के घर पर गोलीबारी (firing) में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल (Pistol) को बरामद करने के लिए जुटी हुई है। इस पिस्तौल को खोजने के लिए मुंबई पुलिस सोमवार को गुजरात के सूरत (Surat) पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने घटना से संबंधित पिस्तौल की सूरत में तापी नदी (Tapi River) में तलाश की है।

तापी नदी में फेंकी थी बंदूक
पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सलमान के घर पर गोली चलाने वाले युवकों विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वो सलमान के घर गोलीबारी को अंजाम देकर मुंबई से सड़क के रास्ते सूरत पहुंचे थे। यहां से वे ट्रेन से भुज की ओर गए जहां यात्रा के दौरान उन्होंने पिस्तौल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था।


क्या बोली पुलिस?
सूरत पुलिस ने जानकारी दी है कि सलमान खान के घर गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद करने के लिए मुंबई पुलिस सूरत पहुंची है। सूरत पुलिस यहां इस तलाशी अभियान में उनकी मदद कर रही है। जानकारी मिली है कि एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दया नायक भी मुंबई पुलिस के साथ पहुंचे हैं। स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से यहां तापी नदी के पानी में पिस्तौल की तलाश हो रही है।

शूटरों के पास दो बंदूकें थीं
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों के पास दो बंदूकें थीं और उन्हें 10 राउंड गोलियां चलाने का आदेश दिया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने बंदूक को सूरत की तापी नदी में फेंक दिया था। मुंबई क्राइम ब्रांच आरोपी विक्की गुप्ता को अपने साथ सूरत तापी नदी ले गई है। अब तक इस मामले में 10 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस इस मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ सकती है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बीते 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे के करीब फायरिंग की गई थी। उनके घर के बाहर 5 राउंड गोलियां चली थीं। । पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों आरोपी शूटर्स बिहार के मसीही, पश्चिम चंपारण के रहने वाले है।

Share:

Next Post

कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट

Mon Apr 22 , 2024
डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान लगातार जारी है। अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बिहार की 5 और पंजाब की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने बिहार के पश्चिमी […]