
इंदौर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले फिर से ईवीएम का मामला गरमाने लग गया है, आज ईवीएम (EVM) के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और उदित राज (Udit Raj) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। बता दें, धरना जंतर-मंतर में तय था, लेकिन पुलिस ने परमिशन नहीं दी। ऐसे में परमिशन नहीं होने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं (congress leaders) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- मुझे दो हफ़्ते पहले EVM हटाओ मोर्चा द्वारा 22/02/2024 को #EVM से देश में 2024 लोक सभा चुनाव ना कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया। लेकिन 2 दिन पहले शांति पूर्ण धरने की स्वीकृति भी निरस्त कर दी गई।
वही उदित राज ने कहा कि, EVM के ख़िलाफ जन्तर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति माँगी था लेकिन दिल्ली पुलिस ने रद्द कर दी। हज़ारों लोगों को पुलिस ने भगा दिया और सैंकड़ों को गिरफ़्तार कर लिया। वैकल्पिक स्थल यूथ कांग्रेस कार्यालय पर हम हज़ारों जमा हुए जिनको दिग्विजय सिंह जी, दीपक बाबरिया जी, का दीपंकर भट्टाचार्य, महमूद पराचा जी आदि ने संबोधित किया। जब हम प्रदर्शन करना चाहे तो गिरफ़्तार कर लिया और अब संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved