img-fluid

इंदौर में दफनाई लाश को निकालने पहुंची पुलिस

November 18, 2025

  • स्टेशन के पास मिले युवक के शव की पहचान, दोस्तों से हुआ था विवाद

इन्दौर। लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास से पिछले दिनों मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले में खुलासा हो गया है। वहीं पुलिस ने उसकी पहचान भी कर ली है। उसका पैसों को लेकर अपने तीन दोस्तों से विवाद हुआ था। पुलिस ने उसकी लाश को दफना दिया था, आज उसे निकालने पहुंची।

न्यू प्रिंस नगर बाणगंगा निवासी 37 वर्षीय योगेश पांचाल पिता परमानंद 13 नवंबर को घर से निकला था। उसी दिन सुबह उसने अपने तीन साथियों रवि, टन्नू, राकेश के साथ मिलकर बाणगंगा वाइन शॉप पर शराब पी थी। उसी दौरान पैसों की बात को लेकर तीनों से उसका विवाद हुआ था। बाद में साथी चले गए थे।


इस बात का खुलासा उसके साथी टन्नू ने किया है। बाद में उसकी लाश लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर मिली थी, लेकिन पहचान नहीं होने के कारण पुलिस भी खोजबीन कर रही थी। परिवार वालों ने 14 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट बाणगंगा थाने में दर्ज कराई थी। कल उसकी पहचान फोटो के आधार पर परिजनों ने की। कल ही शव को जीआरपी ने लावारिस मानकर दफना दिया था। पहचान होने के बाद आज पुलिस शव को निकालने पंचकुइया मुक्तिधाम पहुंची। पहचान होने के बाद आज शव को निकालकर जांच की जाएगी। वहीं उसके साथियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई। उसने आत्महत्या की या फिर और कोई कारण था।

Share:

  • अभी नहीं देना पड़ेंगे मतदाताओं को दस्तावेज... सिर्फ गणना फॉर्म ही भरना है

    Tue Nov 18 , 2025
    आयोग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश इंदौर। सारे कामकाज छोडक़र पूरी सरकारी मशीनरी एसआईआर सर्वे में जुटी है, क्योंकि समय सीमा पर काम पूर्ण करना है। चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची का करवाया जा रहा है, जिसमें अब यह भी निर्देश दिए गए हैं कि फिलहाल मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved