
भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस पर बेरहमी से युवक को पीटने तथा हाथ तोडऩे के आरोप लगे हैं। वहीं पुलिस का तर्क है कि युवक पुलिस को देखकर भाग रहा था। गिरने से उसको चोट आई है। जानकारी के अनुसार शेख इमरान जहांगीराबाद में रहता है। रविवार को वह बरखेड़ी पर गश्त कर रहे जहांगीराबाद थाने के दो जवानों को दिखा था। उसके हाथ में मवेशियों का चारा था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उससे बाहर निकलने की वजाह पूछी और बेरहमी से धुन दिया। जिससे एक हाथ में फ्रेक्चर आया है। वहीं टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। युवक पुलिस जवानों को देखकर भाग रहा था। गिरने से उसके चोट आई हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved