img-fluid

लुटेरी दुल्हन गैंग के साथ पुलिस गिरफ्त में

February 02, 2022

  • आधा दर्जन से अधिक लोगों से शादी रचाकर लगाया चूना, पूछताछ जारी

जबलपुर। लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पकड़ी गई दुल्हन अब तक करीब 7 शादियां रचा चुकी है। जिसकी पड़ताल जारी है। गिरोह के चारों सदस्यों को ओमती पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। रेनू पटेल ने खुद को अनाथ बताकर दशरथ पटेल से कोर्ट कैम्पस के शिव मंदिर में शादी रचाई। जब दूल्हा दशरथ बाइक से नई दुल्हन को घर ले जा रहा था, तो रास्ते में वह बोली कि मुझे बैठने में दिक्कत हो रही है। दशरथ ने जैसे ही बाइक रोकी, इतने में वो पीछे से आ रहे अपने प्रेमी भागचंद की बाइक पर बैठकर उसके साथ फरार हो गई। महिला गहने और कैश भी साथ ले गई। ओमती पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार भीमगढ़ छपरा सिवनी निवासी दशरथ पटेल की शादी जबलपुर में धनवंतरी नगर निवासी रेनू अहिरवार उर्फ रेनू पटेल उर्फ उर्मिला राजपूत से तय हुई थी।


रेनू का रिश्ता उसके कथित चाचा अमर सिंह पटेल निवासी संजीवनी नगर और मौसी अर्चना बर्मन निवासी नेहरू नगर मेडिकल कॉलेज गढ़ा ने मिलकर कराया था। ठगों ने रेनू को अनाथ बताया था। दशरथ से कहा कि उन्होंने ही रेनू को बचपन से पाला-पोसा है। दशरथ सिवनी में स्कूल वैन की ड्राइविंग के साथ खेती करता है। जबलपुर ग्वारीघाट निवासी उसके चाचा जागेश्वर पटेल ने इस रिश्ते की बात अमर सिंह पटेल से चलाई थी। जागेश्वर पटेल गढ़ा में एक होटल में काम करता है। यहां पर अमर सिंह पटेल आता रहता था। जागेश्वर ने अमर से भतीजे दशरथ के लिए रिश्ते की बात की थी। जिसके बाद अमर ने जागेश्वर को झांसे में लेकर कथित भतीजी रेनू का रिश्ता कराने की पहल की। फोटो दिखाया, जो जागेश्वर और उसके भतीजे दशरथ को पसंद आ गई। रेनू भी जागेश्वर के घर दो बार हो आई। दो दिन पहले शादी की बात फाइनल हुई।

गैंग के सदस्थ बन जाते थे मौसा-मौसी
जानकारी अनुसार दुल्हन के भागने के बाद पीडि़त परिवार ने लुटेरी दुल्हन की कथित मौसी अर्चना को पकड़कर शोर मचाया, तो वकील भी वहां पहुंच गए। इसके बाद वे उसे पकड़कर ओमती थाने ले आए। वहां पूछताछ में पता चला कि अर्चना पटेल का असली नाम अर्चना बर्मन है, वहीं रेनू पटेल का नाम उर्मिला अहिरवार है। पूछताछ के आधार पर कुछ देर बाद ओमती पुलिस ने उर्मिला को भी हिरासत में ले लिया। देर रात उसके प्रेमी भागचंद कोरी को भी गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी अमर सिंह को तड़के पुलिस ने दबोचा। आरोपी के पास से 30 हजार रुपए जब्त हुए। पांच हजार रुपए उसने खर्च कर देना बताया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

कोर्ट मैरिज पर अड़ी फिर हुई फरार
जानकारी अनुसार ठग गैंग ने पूरे प्लान के साथ 31 जनवरी को रेनू और अमर ने कहा कि शादी, मंदिर की बजाय कोर्ट में होगी। रेनू की खूबसूरती पर दशरथ पटेल फिदा हो चुका था। वह उसकी शर्त के अनुसार शादी को तैयार हो गया। उसने भी कोर्ट मैरिज की हामी भर दी। तय समय के अनुसार मंगलवार की दोपहर 3 बजे रेनू अपनी कथित मौसी अर्चना पटेल उर्फ अर्चना बर्मन, कथित चाचा अमर सिंह पटेल के साथ दशरथ को जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में मिली।

Share:

  • सहायक आयुक्त पर 5 हजार का जुर्माना

    Wed Feb 2 , 2022
    जवाब पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त जबलपुर। सेवानिवृत्त प्राचार्य द्धारा बढ़े हुए वेतनमान को लाभ व उसके अनुसार पेंशन नहीं दिये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट के याचिका दायर की थी। याचिका की सुनवाई के दौरान पूर्व में पारित आदेश का पालन करते हुए अस्सिटेंट कमिश्रर आदिवासी कल्याण विभाग उपस्थित हुए परंत जवाब पेश नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved