उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) क्राइम मध्‍यप्रदेश

एसपी के निर्देश पर गुम हुई लड़कियों का अभियान चला रही पुलिस

उज्जैन। कई मजदूर एवं गरीब लोगों की लड़कियाँॅ अचानक लापता हो जाती हैं और उनकी गुमशुदगी डली रहती है और पुलिस ध्यान नहीं देती, ऐसी लड़कियों को बरामद करने का अभियान पुलिस अधीक्षक चला रहे हैं। अब तक 4 से 5 लड़कियाँ बरामद हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि गरीब और मजदूर वर्ग की लड़कियाँ लापता हो जाती हैं और उनके परिजन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं लेकिन पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामला बंद हो जाता है और लड़कियाँ दैहिक शोषण और अन्य प्रताडऩाओं का शिकार होती रहती हैं। एसपी मनोज सिंह ने बताया कि गरीब और मजदूर वर्ग की लड़कियों को बदमाश प्रवृत्ति के लोग प्रेम जाल में फँसाकर ले जाते हैं और उनका दैहिक शोषण करने के साथ ही उन्हें बेचने तक के कृत्य कर जाते हैं और पुलिस में शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। ऐसी लड़कियों को खोजने के लिए एसपी ने अभियान शुरू किया है और इस अभियान के चलते अब तक 4 से 5 लड़़कियों को विभिन्न स्थानों से ढूंढकर बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि 45 से 50 लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज है जिनका अब तक पता नहीं चला है। उल्लेखनीय है कि कुछ मामलों में लड़कियाँ प्रेम प्रसंग के चलते चली जाती हैं और इसके बाद उन्हें प्रताडऩाओं का शिकार होना पड़ता है।

Share:

Next Post

दुर्दान्त विकास की रहस्यमयी गिरफ्तारी

Thu Jul 9 , 2020
– ऋतुपर्ण दवे देखते ही देखते कई राज्यों के लिए चुनौती बना 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा और पहले 60 से ज्यादा जुर्मों का मोस्ट वान्टेड विकास आखिर हाथ आया तो अपनी गलती या योजना से, यह अभी साफ नहीं है। वह पकड़ा भी गया तो एक अदने से सुरक्षाकर्मी की सतर्क निगाहों और तुरंत निर्णय […]