img-fluid

पुलिस ने जारी की गंभीर मामलों के फरार आरोपियों की सूची

July 21, 2026

जबलपुर। कानून व्यवस्था में शिकंजा कसते हुए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने विभिन्न थानों में लम्बे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर नकद इनाम का ऐलान किया है। इस कार्रवाई के दायरे में अधारताल और बेलबाग थाना क्षेत्र के गंभीर मामलों के वांछित आरोपी शामिल हैं। पुलिस की इस विशेष सूची में राजा ठाकुर उर्फ बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी निर्भयनगर कबीर कुटी अधारताल पर चार हजार रुपये, समीर वंशकार उम्र 18 वर्ष निवासी वंशकार मोहल्ला प्रेमसागर बेलबाग पर चार हजार रुपये और अंशू मराठा उम्र 20 वर्ष निवासी विद्यानगर घमापुर पर चार हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसके अलावा अधारताल थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में जसमीत सिंह उम्र 35 वर्ष और हरलीन सिंह उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी आनंदनगर अधारताल पर भी चार चार हजार रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस ने साफ किया है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी या पुख्ता सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा ताकि लोग बेखौफ होकर कानून की मदद कर सकें।


  • कानून के इन शिकंजे से बच नहीं पाएंगे अपराधी
    फरार चल रहे इन आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अपराध क्रमांक 1117/2025 थाना अधारताल के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित राजा ठाकुर उर्फ बघेल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस इनामी घोषणा के बाद आम जनता से मिलने वाली सटीक सूचना से इन बदमाशों को पकडऩे में बहुत मदद मिलेगी। आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार ऐसे सख्त कदम उठा रहा है ताकि कानून तोडऩे वालों के मन में हमेशा डर बना रहे और वे जल्द से जल्द कानून के दायरे में आ सकें।

    इनाम का लालच देकर पुलिस ढूंढ रही शातिर अपराधी
    जनता की एक गोपनीय सूचना पकड़ेगी इन बदमाशों को बेलबाग और अधारताल थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अपराध क्रमांक 385/2026 थाना बेलबाग में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बीएनएस के तहत फरार समीर वंशकार तथा अपराध क्रमांक 603/2024 में फरार अंशू मराठा की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हो गए हैं। साथ ही अपराध क्रमांक 363/2026 थाना अधारताल के मामले में फरार चल रहे जसमीत सिंह और हरलीन सिंह की तलाश भी तेजी से जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी व्यक्ति इन आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी देगा उसे घोषित नकद राशि तुरंत दी जाएगी और उसकी पहचान किसी भी स्थिति में उजागर नहीं की जाएगी।

    Share:

  • लव मैरिज करने पर माता-पिता ने बेटी को मारकर शव झाड़ियों में फेंका, दामाद ने भागकर बचाई जान

    Tue Jul 21 , 2026
    फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज़ माता-पिता ने रास्ते में बेटी और दामाद को घेरकर हमला कर दिया। परिजनों ने बेटी को मार डाला और शव को झाड़ियों को फेंक दिया। जबकि दामाद ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने युवती का शव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved