
मंदसौर। यहां अफीम तस्करों (opium smugglers) को पकडऩे गई टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी और एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल यहां तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंचा था। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े 5 किलो अफीम जब्त की। उसी दौरान तस्कर ने पुलिस जवान पर हमला बोलते हुए उसे और एक राहगीर को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस जवान और नागरिक दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved