img-fluid

यौन उत्पीड़न मामले में अनुराग कश्यप से पुलिस आज करेगी पूछताछ

October 01, 2020

निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में समन जारी कर गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अनुराग के खिलाफ अभिनेत्री पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 23 सितंबर को पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
मुंबई पुलिस द्वारा अनुराग कश्यप को जारी समन में गुरुवार दोपहर 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अभिनेत्री ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर रेप सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।
अभिनेत्री ने अनुराग को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी जान को खतरा भी बताया था। एफआईआर में अनुराग कश्यप के खिलाफ आरोपों में रेप, गलत इरादे से रोकने, गलत बर्ताव और महिला का अपमान करना शामिल है। आरोप है कि 2014 में उनके साथ यौन शोषण का प्रयास किया गया। इस मामले को लेकर पायल केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मिली थी। अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अभिनेत्री पायल घोष ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके साथ रामदास अठावले भी थे। अभिनेत्री ने कहा था कि राज्यपाल ने हमें कहा है कि वे मेरी इस लड़ाई में साथ हैं। मैंने उनसे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं। अनुराग कश्यप की पहली पत्नी आरती बजाज उनके सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। उसके बाद अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी कल्कि केकलां भी उनके बचाव में आई। आरती बजाज फिल्म एडिटर हैं। अनुराग और आरती की शादी 1997 में हुई थी। दोनों का रिश्ता 12 साल तक चला और 2009 में दोनों अलग हो गए। दोनों की 19 साल की बेटी आलिया है। आरती से तलाक के बाद अनुराग ने 2011 में अभिनेत्री कल्कि केकलां से शादी की थी और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि दोनों अभी भी दोस्त हैं।

Share:

  • कंगना रनौत ने खोला खास राज, ट्वीट कर सुनाया बचपन का किस्सा

    Thu Oct 1 , 2020
    अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना ने इन सबसे अलग एक पोस्ट फैंस के साथ साझा किया है, जो उनके निजी जिंदगी से जुड़ा है। दरअसल अपने इस पोस्ट में कंगना ने तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved