बड़ी खबर

जंतर मंतर धरने पर सियासत तेज, कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस और AAP

नई दिल्ली (New Delhi)। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में उतर आई हैं। आप के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता (Rajya Sabha MP Dr. Sushil Gupta) ने सोमवार को जंतर मंतर पर पहुंचकर कुश्ती खिलाड़ियों की लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का ऐलान किया। उन्होंने देश और प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों (wrestling players) की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत प्रभाव से पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह (Former Federation President Braj Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करनी चाहिए।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि फेडरेशन अध्यक्ष के खिलाफ खिलाड़ियों के शोषण के गंभीर आरोप लगे है। खिलाड़ी बीते तीन महीने से न्याय की गुहार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। तब खेल मंत्रालय ने दबाव में आकर जांच कमेटी गठित कर दी थी और फेडरेशन अध्यक्ष को पद से हटा दिया था। अब तीन महीने बाद भी जांच कमेटी की कोई रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी फेडरेशन अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की मांग कर रहे है। कार्रवाई नहीं होने से खिलाड़ियों को दोबारा जंतर मंतर पर आकर धरना देना पड़ रहा है।


आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुश्ती खिलाड़ी देश के लिए मेडल लाने का काम करते हैं, ये देश का नाम विश्व में रोशन करते हैं। इनका न्याय की मांग को लेकर जंतर मंतर पर बैठना दिखाता है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार महिला विरोधी होने के साथ न्याय विरोधी भी है। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के दबाव में होने के नाते कार्रवाई नहीं कर रही है। सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ उनकी हर लड़ाई में साथ खड़ी है।

वहीं कांग्रेस ने भी आंदोलनकारी पहलवानों का समर्थन किया है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मसले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की। समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख नेटा डिसूजा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल पहुंचीं। वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वह मंगलवार को पहलवानों से मिलेंगे। वहीं उनके बेटे और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

दूसरी ओर आंदोलनकारी पहलवानों ने सोमवार को धमकी दी कि यदि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई तो वे सुप्रीम कोर्ट की का दरवाजा खटखटाएंगे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय की ओर से गठित जांच समिति से रिपोर्ट तलब की है। मालूम हो कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय निगरानी समिति गठित की थी।

Share:

Next Post

आलिया भट्ट ने बांद्रा में खरीदा आलीशान घर, बहन को भी गिफ्ट किए करोड़ो के दो फ्लैट

Tue Apr 25 , 2023
मुंबई (Mumbai)। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस (famous actress) हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए प्रॉपर्टी में मोटी रकम लगाई है। एक्ट्रेस ने अप्रैल के महीने में बांद्रा में कई घर खरीदे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री (Actress) ने 2,497 वर्ग फुट में फैले बांद्रा (Bandra ) […]