img-fluid

अरुणाचल में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में मतदान शुरू

December 22, 2020

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह 07 बजे से नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए एकसाथ मतदान आरंभ हुए। मतदान शाम 04 बजे तक जारी रहेगा। मतों की गिनती 26 दिसम्बर को होगी।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत चुनाव राज्य में पहली बार हो रहा है। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। कहीं से भी अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं।

राज्य में राजधानी इटानगर और पासीघाट में नगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। 20 वार्डों में फैली इटानगर नगर पालिका के 05 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। जबकि,15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं पासीघाट नगर पालिका में 8 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियां मुख्य रूप से राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा, कांग्रेस, पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल, जनता दल (यू) आदि भाग ले रही हैं।

वहीं राज्य में पंचायत राज चुनाव में कुल 242 जिला पंचायत सदस्य (जेडपीएम) हैं। जिसमें से लगभग 97 से अधिक जेडपीएम सदस्य निर्विरोध चुन लिये गये हैं। राज्य पंचायत चुनाव के 8000 ग्राम पंचायत सीटों में से 1914 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। एक साथ होने वाले नगर पालिका और पंचायत चुनावों के लिए 2268 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। 

Share:

  • बनारस से इंदौर जा रही यात्री बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, तीन लोगों की मौत

    Tue Dec 22 , 2020
    सागर।  मध्य प्रदेश के सागर- दमोह मार्ग पर मंगलवार तडक़े एक यात्री बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस  ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved