
भोपाल। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और अरब सागर (Arabian Sea) से उठा मानसून (Monsoon) धीरे-धीरे उत्तर भारत (India) की ओर बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिन में इसके मध्यप्रदेश (MP) में आने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून पूर्व की बारिश के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है।
कई जिलों में तेज आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग ने आज भी इंदौर, भोपाल, गुना, देवास, खरगोन, खंडवा, ओंकारेश्वर, अनूपपुर, अमरकंटक में तेज बारिश के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की। साथ ही कुछ जिलों में बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। प्रदेश का सिंगरौली 44.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved