
इंदौर। इंदौर जीपीओ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से संबंधित डाक टिकट और विशेष आवरण प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार शाम 04.30 बजे इंदौर जीपीओ में पोस्ट मास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र, प्रीती अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। इस मौके पर डॉ रेनू जैन, कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय भी मौजूद होंगी।
प्रदर्शनी दिनांक 22 जनवरी तक इंदौर जीपीओ की फिलाटेली शाखा में लगेगी। इसमें ओमप्रकाश केडिया (वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट) के प्रभु श्रीराम तथा रामायण से संबंधित विविध डाक टिकटों का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें प्रमुखत: भारत में पहला रामायण आधारित डाक टिकट, भगवान श्री राम का दशावतार रूप, राम लक्ष्मण जटायु की पीड़ा आदि अन्य कई टिकटों के माध्यम से दर्शनीय रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved