img-fluid

सत्ता की मदहोशी में संवैधानिक अधिकारों के दमन पर तुल गई भाजपा सरकार-अखिलेश

September 15, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता की मदहोशी में संवैधानिक अधिकारों के दमन पर तुल गई है। मानवाधिकारों से उसे चिढ़ है। विशेष सुरक्षाबल 2020 के जरिए प्रदेश में ‘ठोक दो’ संस्कृति के तहत अब जिसे चाहे, जहां चाहे उठा लिया जा सकेगा। ना वारंट, ना बेल, ना सबूत और नहीं सुनवाई। जिस पर मुख्यमंत्री जी की निगाह टेढ़ी हुई, उसकी शामत आना तय है।

उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पर फर्जी आरोप लगाकर जेल भेजा गया। यह बदले की कार्रवाई है। सरधना नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के पति एवं पुत्र पर झूठा एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा लगाया गया जबकि सफाई कर्मचारी संघ का कहना है कि मुकदमा फर्जी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • सीएम के प्रधान सचिव होंगे विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक

    Tue Sep 15 , 2020
    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक होंगे। खुल्लर की नई नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। अभी तक हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर बैठने वाले राजेश खुल्लर का अगला कार्यालय वाशिंगटन डीसी में होगा। उनकी नई नियुक्ति वर्ष 2023 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved