img-fluid

प्रज्ञानानंदा ने शतरंज की दुनिया में रचा इतिहास, नॉर्वे चेस जीतने वाले बने पहले भारतीय

June 06, 2026

डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित नॉर्वे चेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की और इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। चेन्नई के 20 साल के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने ने इस खिताब को जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। टूर्नामेंट के आखिरी दिन वह 15 अंक लेकर तीसरे पायदान पर थे, लेकिन अंतिम और निर्णायक मैच में उन्होंने क्लासिकल राउंड जीतकर पूरे 3 अंक बटोरे। इसके साथ ही उन्होंने कुल 18 अंकों के साथ चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Share:

  • 20 वर्षीय प्रज्ञानंद का विश्व शतरंज में बड़ा धमाका, नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय शतरंज (Chess) के युवा सितारे और ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) आर प्रज्ञानंद (R Praggnanandhaa) ने नॉर्वे चेस 2026 (Norway Chess 2026) का खिताब जीतकर देश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। महज 20 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में शामिल इस प्रतियोगिता में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved