खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

जूनियर विश्व फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए मप्र अकादमी की प्रज्ञा सिंह का चयन

भोपाल। दुबई में 9 एवं 10 अप्रैल, 2022 को आयोजित जूनियर विश्व फेंसिंग चैम्पियनशिप (Junior World Fencing Championship) के लिए मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी (MP State Fencing Academy) की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह (Pragya Singh ) का चयन भारतीय फेंसिंग टीम (selected in Indian fencing team) के ईपी इवेन्ट में हुआ है। प्रज्ञा सिंह 06 अप्रैल को दुबई के लिए रवाना होंगी। यह जानकारी सोमवार को खेल विभाग द्वारा दी गई।


प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने जूनियर विश्व फेंसिंग चैम्पियनशिप में प्रज्ञा सिंह के भारतीय फेंसिंग टीम में चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

उल्लेखनीय है कि म.प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह ने हाल ही में संपन्न हुई एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक अर्जित किया। प्रज्ञा सिंह सीनियर ग्रांप्री-2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। यह प्रतियोगिता कतर में खेली गई थी। किसान की बेटी प्रज्ञा सिंह का एशियन चैम्पियनशिप में पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रज्ञा अब तक 11 पदक जीत चुकी हैं। प्रज्ञा मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक भूपेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में फेंसिंग खेल की बारिकियां सीख रही हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया

Tue Apr 5 , 2022
मुम्बई। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल सीजन-15 (IPL Season-15) के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 12 रन से हरा दिया। लखनऊ की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज आवेश खान (fast bowler Avesh Khan), जिन्होंने चार ओवर में 24 रन […]