img-fluid

पीएम मोदी की तारीफ, लक्ष्मीप्रिया देवी की प्रेरक बातें और मणिपुर की उम्मीदों से जुड़ी फिल्म ‘बूंग’

February 24, 2026

नई दिल्ली।ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स 2026 (British Academy Film Awards 2026 – BAFTA) में भारत (India) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ (Bung) ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी (Best Children and Family Film Category) में अवॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म (Indian Film) ने इस कैटेगरी में BAFTA अवॉर्ड हासिल किया।

इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फिल्म की टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। यह वाकई बेहद खुशी का पल है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश की रचनात्मक प्रतिभा को भी दिखाता है।’

फिल्म ‘बूंग’ का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है और यह उनकी डेब्यू फीचर फिल्म है। अवॉर्ड समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। अवॉर्ड लेते समय लक्ष्मीप्रिया देवी ने मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करती हैं कि मणिपुर में फिर से शांति लौटे और बच्चों की खुशी, मासूमियत और सपने फिर से लौटें।

फिल्म की कहानी मणिपुर के पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह परिवार, दोस्ती और उम्मीद पर केंद्रित है। कहानी में छोटे लड़के बूंग का किरदार गुगुन किपगेन ने निभाया है। बूंग अपनी सिंगल मदर मंदाकिनी के साथ रहता है और अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ अपने लापता पिता को खोजने निकल पड़ता है। फिल्म का प्रोडक्शन फरहान अख्तर, विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर ने किया।

 


  • ‘बूंग’ ने 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में प्रीमियर किया था। BAFTA में इस अवॉर्ड की जीत ने न केवल मणिपुर की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई बल्कि दर्शकों को प्रेरित करने वाला संदेश भी दिया।

    Share:

  • आज से होलाष्टक, मांगलिक कार्यों पर लगा विराम

    Tue Feb 24 , 2026
    इन 8 दिनों में हवन, श्री विष्णु पूजन और दान का महत्व इन्दौर। आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हुआ और यह पूर्णिमा तक रहेगा। 3 मार्च होलिका दहन के साथ इसका समापन हो जाएगा। इन आठ दिनों में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। आज सुबह 7.02 बजे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved