
महिदपुर। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में महिदपुर नगर में कीर्तन निकाला गया। गुरु सिंह सभा प्रधान सतपाल सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर कीर्तन में घोड़ा बग्गी, बैंड, ढोल आदि मौजूद रहे। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज एवं पंजाबी समाज के साथ ही नगर की जनता ने भी भाग लिया। नगर कीर्तन का नगर में जगह-जगह पर मंच के माध्यम से स्वागत सत्कार किया गया। समाज की महिलाओं के द्वारा पूरे समय पंज प्यारे एवं गुरु ग्रंथ साहिब के आगे झाड़ू लगाकर सेवा दी गई, वहीं टैंकर के माध्यम से छिड़काव किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुआ जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन समापन के पश्चात गुरु सिंह सभा महिदपुर के द्वारा कीर्तन में पधारी धर्म प्रेमी जनता के लिए लंगर का आयोजन किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved