img-fluid

प्रयागराज : घर में लगी भीषण आग, स्वयं की कुर्बानी देकर मां ने तीन बच्चों को बचाया…

May 18, 2026

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) से ममता के सर्वोच्च और रोंगटे खड़े कर देने वाले बलिदान (sacrifice) की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक भीषण आग (Massive Fire) लगने के दौरान मां (Mother) ने अपने तीनों बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी.

उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए तीनों बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद आग और धुएं के जाल में फंस गई और मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा बीते मंगलवार (12 मई) को एक क्रॉकरी कारोबारी के घर में हुआ था, लेकिन इस बहादुरी और त्रासदी का रूह कंपा देने वाला वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.


  • 30 मिनट तक मौत से लड़ती रही जांबाज मां
    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की निचली मंजिल पर भीषण आग लगी हुई है और पूरी बिल्डिंग से काले धुएं का गुबार उठ रहा है. महिला अपने तीन बच्चों के साथ बिल्डिंग की छत पर फंसी हुई थी. चारों तरफ से घिर चुके धुएं और लपटों के बीच वह महिला करीब 30 मिनट तक अपने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अकेले संघर्ष करती रही.

    जैसे-जैसे आग ऊपर की तरफ फैल रही थी, महिला ने गजब का साहस दिखाया. उसने अपने महज एक साल के मासूम बच्चे को एक बेडशीट (चादर) में लपेटा और गली के दूसरी तरफ स्थित पड़ोसियों की छत की ओर बढ़ा दिया. पड़ोसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाथ बढ़ाकर बच्चे को सुरक्षित खींच लिया.

    इसके तुरंत बाद, पड़ोसियों ने दोनों इमारतों के बीच एक लोहे की सीढ़ी लगाई. मां ने बिना वक्त गंवाए अपनी दो छोटी बेटियों को भी एक-एक करके उस सीढ़ी के सहारे पड़ोसी की छत पर सुरक्षित भेज दिया. तीन जिंदगियों को मौत के मुंह से खींचने के बाद वह खुद को संभाल पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

    धुएं में घुट गया दम
    तीनों बच्चों के सुरक्षित होने के बाद महिला खुद उस पार आने की कोशिश करने लगी, लेकिन तब तक पूरी छत जहरीले धुएं और आग की लपटों से घिर चुकी थी. धुएं के कारण महिला का दम घुटने लगा और वह सीढ़ी तक नहीं पहुंच पाई. देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर अब लोग इस मां के सर्वोच्च बलिदान और जांबाजी को सलाम कर रहे हैं.

    Share:

  • ईरान-अमेरिका वार्ता में आया नया मोड़, वाशिंगटन ने रखी 5 सख्त शर्तें, शांति प्रक्रिया पर संकट

    Mon May 18 , 2026
    नई दिल्‍ली । ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच जारी तनाव और शांति वार्ता के प्रयासों के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के हालिया शांति प्रस्ताव (Peace Proposal) के जवाब में पांच कड़ी शर्तें रख दी हैं. इन शर्तों को लेकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved