भोपाल। प्रदेश के इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में प्री मानसून (Pre monsoon in Narmadapuram division) की गतिविधियां 10 जून से शुरू होना थी, लेकिन इनकी शुरुआत दो दिन पहले ही हो गई है। बुधवार को इंदौर में 2 मि.मी. बारिश हुई, जबकि नर्मदापुरम संभाग (Narmadapuram Division) में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही। वहीं, गुरुवार को भी इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में बूंदाबांदी की उम्मीद है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को इंदौर के अलावा नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं के साथ बौछारें गिर सकती हैं। 10 जून से भोपाल, सागर और जबलपुर में बारिश के आसार हैं। 13 जून के बाद प्रदेश भर में प्री-मानसून फिर से मेहरबान हो जाएगा। इससे लू और गर्मी से लोगों को राहत मिल जाएगी। मानसून 20 जून के बाद एंट्री ले लेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved