
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) का बीते दिनों प्लेन हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रशासन की ओर से इस हादसे की जांच शुरू की गई थी। सूत्रो के मुताबिक, बारामती हवाई अड्डे (Baramati Airport) पर हुए विमान दुर्घटना (Plane Crash) को लेकर प्राथमिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट में हादसे का कारण क्या बताया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार के विमान के हादसे से जुड़ी प्राथमिक जांच रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के बावजूद लैंडिंग का कॉल लिया जाना और तकनीकी खराबी, ये दो बातें जांच में सामने आई है। ब्लैक बॉक्स का डेटा रिकवरी का काम शुरू है। इसकी डेटा रिकवरी के बाद पूरी जांच रिपोर्ट सामने आएगी।
आपको बता दें कि पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर बीते 28 जनवरी को सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर अजित पवार का चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। अजित पवार सुबह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। ये VSR कंपनी का निजी विमान था। बारामती में लैंडिंग के वक्त अजित पवार का प्लेन क्रैश हो गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved