
उज्जैन। श्रावण में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर परिसर, हरसिद्धि-बड़ा गणेश मार्ग, महाराजवाड़ा के सामने, मंदिर के सामने प्रस्तावित 30 मीटर सड़क, महाकाल महालोक और अवंतिका द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया।
अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासक ने श्रावण-भादौ की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दर्शन व्यवस्था, जूता स्टैंड, क्लॉक रूम, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर सुव्यवस्थित और सुचारु होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रावण-भादौ शुरू होने से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएँ, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी-कर्मचारी और संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved