img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताया

November 24, 2025


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi) ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर (Over the demise of famous Bollywood actor Dharmendra) गहरा दुख जताया (Expressed deep Grief) । उन्होंने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया। बता दें कि ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हो गया। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा,”मशहूर हिंदी फिल्म एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने बेमिसाल चार्म और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों में जान डाल दी। भारतीय सिनेमा में उनका शानदार योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके दुखी परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”


दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि धर्मेंद्र के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। प्रधानमंत्री ने लिखा—धर्मेंद्र एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनेलिटी थे और ज़बरदस्त अभिनेता थे, जो अपने हर किरदार में चार्म और गहराई लेकर आते थे। उन्होंने जिस तरह विविध भूमिकाएं निभाईं, उससे अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। मोदी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र अपनी सादगी, विनम्रता और प्रेमपूर्ण स्वभाव के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस कठिन समय में उनकी दुआएं धर्मेंद्र के परिवार, मित्रों और लाखों प्रशंसकों के साथ हैं। अंत में प्रधानमंत्री ने “ओम शांति” लिखकर श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, ”अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत हो उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। अपने अभिनय से वे सदैव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”धर्मेंद्र देओल के निधन से भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट, स्नेही और दिलों में बसने वाला सितारा खो दिया। उनका जाना केवल एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस युग का अंत है जिसने पर्दे पर सादगी, भावनाओं और अपनेपन को नई पहचान दी। उनके किरदारों ने हमें हंसाया भी, रुलाया भी और कभी-कभी भीतर तक झकझोर दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Share:

  • सऱोवर न्यूट्रीफर्ट का उत्तर भारत में विस्तार: सतत कृषि और किसान आय बढ़ाने की पहल

    Mon Nov 24 , 2025
    भारत की हरित क्रांति 2.0 का नेतृत्व कर रहा है सऱोवर न्यूट्रीफर्ट नई दिल्ली। सऱोवर न्यूट्रीफर्ट एंड बायो ऑर्गेनिक प्रा. लि., जो देश में ऑर्गेनिक खेती को नई दिशा दे रहा है, ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में अपने विस्तार की घोषणा की है। यह कदम भारत की पारंपरिक रासायनिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved