
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर (On First anniversary of Pahalgam Terror Attack) पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute to the Victims) । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को 26 निर्दोष लोगों को मार डाला था ।
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को याद किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उस जघन्य कृत्य में निर्दोष लोगों की जो दुखद क्षति हुई, वह हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा के लिए अंकित हो गई है।
उन्होंने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद के ऐसे कृत्य शांति और एकता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को डिगा नहीं सकते। हम आतंकवाद को हर जगह और उसके सभी रूपों में पराजित करने के अपने संकल्प पर दृढ़ हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved