img-fluid

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर दुख जताया

November 06, 2026


नई दिल्ली/रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (President Droupadi Murmu and Vice President CP Radhakrishnan) ने झारखंड में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर (Over the Deaths of Seven People in road accident in Jharkhand) दुख जताया (Have expressed Grief) । उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “झारखंड के खूंटी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

     

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोस्ट में लिखा, “झारखंड के खूंटी में हुए दुखद सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी जिले में एक सड़क दुर्घटना के दौरान सात लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के खूंटी में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

    यह हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे खूंटी जिले के कर्रा इलाके में हुआ। शुरुआत में एक स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसके बाद स्थानीय लोग सवार की मदद के लिए सड़क किनारे जमा हो गए। इसी दौरान, तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक 18-पहियों वाला ट्रेलर ट्रक वहां मौजूद लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 साल के एक लड़के ने खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक लड़की भी घायल हुई है। हादसे के बाद शुक्रवार सुबह खूंटी जिले के ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने कर्रा रेलवे क्रॉसिंग के पास टायर जलाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे इलाके में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रेलर ट्रक चालक की तुरंत गिरफ्तारी, मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी और पीड़ितों के परिवारों को उचित मुआवजे की मांग की।

    Share:

  • देशवासी धनतेरस पर बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Fri Nov 6 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि देशवासी धनतेरस पर (Citizens on Dhanteras) बेहतर स्वास्थ्य का संकल्प लें (Should resolve to attain Better Health) । उन्होंने देशवासियों को धनतेरस पर शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में निहित निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रिवेंटिव हेल्थकेयर) और स्वस्थ जीवनशैली की आदतें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved