img-fluid

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने

August 14, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu) ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर (On 80th Independence Day) 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया (Conferred Gallantry and Service Medals to 1057 Personnel) । ये कर्मचारी पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा (एचजी एंड सीडी) और सुधारात्मक सेवाओं से जुड़े हैं।


  • कुल 301 कर्मियों को वीरता (जीएम) के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 272 पुलिस कर्मियों और 29 फायर सर्विस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। वीरता पदक जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने या अपराधियों को पकड़ने में दिखाए गए असाधारण साहस के लिए दिया जाता है। इसमें संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का अनुमान लगाया जाता है।

    301 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश पुरस्कार उन कर्मियों को दिए गए हैं, जिन्होंने बहादुरी का काम किया। इनमें वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से 197 कर्मी, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से 51 कर्मी, पूर्वोत्तर से 12 कर्मी और अन्य क्षेत्रों से 41 कर्मी शामिल हैं, वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और विशिष्ट सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और समर्पण की विशेषता वाले मूल्यवान सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

    इस साल विशिष्ट सेवा के लिए कुल 92 राष्ट्रपति पदक दिए गए हैं। 92 राष्ट्रपति पदकों (पीएसएम) में से 83 कर्मियों को पुलिस सेवा, 4 को अग्निशमन सेवा, 3 को नागरिक रक्षा और होम गार्ड सेवा, जबकि 2 कर्मियों को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। कुल 664 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) दिए गए हैं। 606 कर्मचारियों को पुलिस सेवा, 28 को अग्निशमन सेवा, 18 को नागरिक रक्षा व होम गार्ड सेवा और 12 कर्मियों को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।

    Share:

  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एकजुटता और भाईचारे की राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करेगा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) एकजुटता और भाईचारे की राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करेगा (Will further strengthen National Spirit of Unity and Brotherhood) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved