img-fluid

राष्ट्रपति Kovind की हालत स्थिर, शुभ-चिंतको के प्रति जताया आभार

March 27, 2021

नई दिल्ली । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) की हालत स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार को राष्ट्रपति ने यह जानकारी देते हुए अपने शुभ-चिंतको के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। कोविंद को सीने में दर्द (Chest pain) की शिकायत होने पर गत शुक्रवार को सेना के अस्पताल (Army hospital) में भर्ती कराया गया था।


राष्ट्रपति सचिवालय (President’s Secretariat) ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘नियमित मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है। उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभ-चिंतको के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है।’’

सेना के अनुसंधान और रेफरल (R&R) अस्पताल ने शनिवार को राष्ट्रपति का स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर बनी हुई है।

Share:

  • Holika Dahan के समय करें ये काम, दूर होंगी परेशानियां, ख़ुशी से भर जाएगा जीवन

    Sat Mar 27 , 2021
    होलिका दहन 28 मार्च यानी कि कल है। होलिका की अग्नि काफी शक्तिशाली मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका की अग्नि में सारी परेशानियां और नकारात्मकता जल कर भस्म हो जाती है। होलिका की अग्नि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होलिका विष्णु भक्त प्रह्लाद के प्राण लेने के लिए उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved