img-fluid

राष्ट्रपति मुर्मू 942 कर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित करेंगी, 95 वीरता पदक भी शामिल

January 25, 2025

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुल 942 पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षाकर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। ये पदक विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें 95 वीरता पदक भी शामिल हैं। शनिवार को जारी एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि पुरस्कार पाने वालों में पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मचारियों के साथ ही सुधारात्मक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, वीरता पुरस्कार विजेताओं में से 28 कर्मी नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। 28 जवान जम्मू कश्मीर क्षेत्र में और तीन पूर्वोत्तर क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं देश के अन्य हिस्से में सेवा दे रहे अन्य 36 कर्मचारियों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवा (PSM) के लिए 101 राष्ट्रपति पदकों में से 85 पदक पुलिस कर्मियों को, पांच अग्निशमन सेवा कर्मियों को, सात नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड कर्मियों को और चार सुधारात्मक सेवा के कर्मचारियों को दिए जाएंगे।


  • विशिष्ट सेवा पदकों के अलावा 746 सराहनीय सेवा पदक (MSM) भी दिए जाएंगे। इनमें से 634 पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स सेवा तथा 36 सुधारात्मक सेवा के कर्मचारियों को दिए जाएंगे। वीरता पदक, सेवा के दौरान वीरता के काम के लिए दिया जाता है, जिसमें जीवन और संपत्ति की रक्षा करना, अपराध को रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है। इसमें जोखिम का आकलन संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों के अनुसार किया जाता है। वहीं सेवा में विशेष काम के लिए ‘विशिष्ट सेवा का राष्ट्रपति पदक’ दिया जाता है। संसाधन और कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण के लिए ‘सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया जाता है।

    Share:

  • Bhopal: सिलाई सेंटर की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 50 लोगों को इमारत से निकाला गया बाहर

    Sat Jan 25 , 2025
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) के एक सिलाई सेंटर (Sewing Centre) की तीसरी मंजिल में आग (Fire) लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिलाई सेंटर बिल्डिंग के प्रथम तल पर है। यहां सिलाई मशीनें और कपड़े की गठानें रखी हुईं थी। चश्मदीद ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके पास में ही वे रहते हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved