img-fluid

दिल्ली की महिलाओं के साथ वादा खिलाफी की प्रधानमंत्री मोदी ने – आप नेता आतिशी

April 28, 2026


नई दिल्ली । आप नेता आतिशी (AAP leader Atishi) ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के साथ (To the Women of Delhi) प्रधानमंत्री मोदी ने वादा खिलाफी की (Prime Minister Modi broke his Promise) ।


  • दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने महिलाओं से किए गए वादों और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा को घेरा। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जनवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वादा किया था कि 8 मार्च 2025 को दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 रुपये भेजे जाएंगे। इसे उन्होंने “मोदी की गारंटी” बताया था।

    आतिशी ने आरोप लगाया कि अब 8 मार्च 2026 भी बीत चुका है, लेकिन महिलाओं के खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा है और भाजपा ने झूठे वादों के जरिए वोट हासिल किए। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अन्य राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में जाकर महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे कर रही हैं, जबकि दिल्ली की महिलाओं को अब तक कोई लाभ नहीं मिला। आतिशी ने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली की महिलाओं को उनका वादा किया गया पैसा कब मिलेगा।

    इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली में महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं में कटौती का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ लेती थीं, लेकिन अब उन्हें ‘पिंक कार्ड’ के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने 100 से 150 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं, जिससे महिलाओं और आम लोगों को मुफ्त इलाज और दवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।

    आप के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के मुद्दे पर भी आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना को गैर-कानूनी और असंवैधानिक बताया। उनके अनुसार, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इस तरह का विलय संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दलबदल विरोधी कानून के तहत इस प्रकार का कदम गलत है। आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि अत्याचार ज्यादा समय तक नहीं टिकते और उनका अंत निश्चित होता है।

    Share:

  • आप नेता मनीष सिसोदिया भी करेंगे सत्याग्रह

    Tue Apr 28 , 2026
    नई दिल्ली । आप नेता मनीष सिसोदिया (AAP leader Manish Sisodia) भी सत्याग्रह करेंगे (Will also hold Satyagraha) । मनीष सिसोदिया ने दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि वह अपने केस की आगे की सुनवाई में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनकी अंतरात्मा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved