
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर (Over Durga Puja Pandal incident in Kolkata) दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया (Expressed Grief and announced Compensation) ।
कोलकाता के एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को दुर्गा पूजा के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण मची में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है, साथ घायलों और मतृकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से बताया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोलकाता में हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। यह घटना उत्तरी कोलकाता के मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई। जानकारी के अनुसार, घटना में घायल लोगों को पास के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पंडाल के निकास द्वार का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, आशंका है कि इस दुर्घटना में घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती मरीजों की हालत का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कोलकाता पुलिस के जवान, राज्य आपदा प्रबंधन और अग्निशमन विभाग की टीमों के साथ बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2.5 लाख रुपये मुआवजा और एक नौकरी देगी तथा हर घायल का 100 प्रतिशत मेडिकल खर्च सरकार उठाएगी, साथ ही 5 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा भी देगी।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved