
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर (On death anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी (Prime Minister Narendra Modi paid tribute) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि ।”
कांग्रेस ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश के प्रति समर्पण और उनके विचार कांग्रेस परिवार को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।” वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी भी ‘वीर भूमि’ पहुंचीं और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुछ नेता अपने पीछे सिर्फ यादें छोड़ जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक ऐसा विन छोड़ जाते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को लगातार राह दिखाता रहता है। पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। उन्होंने एक ऐसे आधुनिक भारत की कल्पना की थी, जो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं से संचालित हो और उनके नेतृत्व ने ही इस बदलाव की नींव रखी। सार्वजनिक जीवन के मेरे शुरुआती वर्षों में, उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। युवा नेताओं पर उनका भरोसा और कर्नाटक के साथ उनका गहरा जुड़ाव, हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।”
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “भारत की एकता, आधुनिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन और वंदन। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवा भारत की सशक्त भागीदारी को लेकर उनके योगदान ने देश के विकास की दिशा को नई गति प्रदान की। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच सदैव स्मरणीय रहेगी।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved