
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर (On death anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi) ‘वीर भूमि’ पहुंचकर शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की (Top Congress leaders visited ‘Veer Bhoomi’ to Pay Tribute) । इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई बड़े नेता गुरुवार सुबह वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी वीर भूमि पहुंचकर उन्हें याद किया । इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चितंबरम, मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अजय कुमार लल्लू ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजीव गांधी को याद करते हुए एक्स पोस्ट लिखा, “सूचना क्रांति व पंचायती राज के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी को उनके बलिदान दिवस पर नमन। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।” कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने लिखा, “पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के आदर्श भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।”
केरल सरकार में मंत्री रमेश चेन्निथला ने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर, उन्हें कोटि-कोटि नमन। राजीव गांधी जी का दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार, कांग्रेस परिवार को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। राजीव जी मेरे नेता थे और आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उन्हीं के नेतृत्व की बदौलत हूं। काश वे आज हमारे साथ होते; अगर ऐसा होता, तो हमारी तकदीर कुछ और ही होती। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता, जब मैं उन्हें याद न करता हूं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved