img-fluid

अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है – कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल

July 10, 2026


देहरादून । कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल (Congress General Secretary K.C. Venugopal) ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी (Prime Minister’s Silence on issue of theft of offerings at Shri Ram Mandir in Ayodhya) कई सवाल खड़े करती है (Raises several Questions) । उन्होंने इस मामले की उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की ।


  • उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के समापन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वेणुगोपाल ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित प्रकरण की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। साथ ही उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में सोना चोरी और चढ़ावे से जुड़े मामलों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्यों की ‘डबल इंजन’ सरकारों की नीतियों से जनता में नाराजगी बढ़ रही है।

    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भाजपा के दस वर्षों के शासनकाल में बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और कांग्रेस युवाओं तथा आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

    उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी, सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर राजनीतिक स्थिति और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत फीडबैक लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है तथा भ्रष्टाचार, महंगाई और जनहित के मुद्दों पर जनता सरकार से नाराज है।

    कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि आस्था के नाम पर अनियमितताएं हो रही हैं और विभिन्न मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने दलितों, महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हो रही है। कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे, जहां युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना जनआंदोलन लगातार जारी रखेगी।

    Share:

  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 12 और बैंक खाते फ्रीज, 1000 करोड़ से अधिक की राशि पर रोक

    Fri Jul 10 , 2026
    कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) से पार्टी के दैनिक खर्च को लेकर आंशिक राहत मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। बिधाननगर साइबर थाना पुलिस ने कई सरकारी और निजी बैंकों में मौजूद पार्टी के 12 और बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया है। पुलिस सूत्रों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved