मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की, ‘Unfinished’ ने बनाया नया रिकॉर्ड


मुंबई। ग्लोबल आइकन एक्ट्रेस प्र‍ियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी किताब ‘अनफिन‍िश्ड’ को रिलीज किया है। जहां फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी मुकम्मल पहचान बनाई वहीं लेखन जगत में भी वे पीछे नहीं रहीं। उनकी किताब ‘अनफिन‍िश्ड’ पिछले 12 घंटे में अमेरिका (यूएस) की बेस्ट सेलर बन गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्ध‍ि को फैंस के साथ साझा किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी किताब के बेस्ट सेलर होने की जानकारी दी है। यूएस के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब अनफ‍िनिश्ड है। इस पर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी’। मालूम हो कि प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज वे यहां तक पहुंची हैं।

 

इससे पहले एक्ट्रेस ने किताब के नाम को लेकर एक पोस्ट किया था। वे लिखती हैं – ‘अजीब बात है, मैंने इस संस्मरण का नाम इसे लिखने से सालों पहले दिया था। 20 साल तक एक पब्ल‍िक पर्सन रहने के बाद, जिसमें आगे और भी जीने और मेरी पर्सनालिटी से अलग कई और बातों की लिस्ट है पर्सनली और प्रोफेशनली, मैं बहुत ज्यादा #Unfinished हूं, लेक‍िन संस्मरण को लिखने की मजेदार बात ये है कि ये आपको चीजों को देखने का नजर‍िया बदल देती है, जो आपने सोचा था। इसे लिखते हुए मैंने पाया कि अनफ‍िनिश्ड का मेरे लिए गहरा अर्थ है, बल्क‍ि इसमें मेरी जिंदगी की सबसे आम बातें हैं।’

वर्कफ्रंट पर प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार बॉलीवुड मूवी द स्काई इज पिंक में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्मों में द व्हाइट टाइगर है जिसकी शूट‍िंग के लिए वे दिल्ली भी आईं थी। इसके अलावा वी कैन बी हीरोज, द मैट्र‍िक्स 4 में भी प्रियंका काम कर रही हैं।

Share:

Next Post

IPL2020: क्रिकेट किट खरीदने के नहीं थे पैसे, आज IPL में मचा रहा है धूम

Sat Oct 3 , 2020
दुबई। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक नया स्टार देखने को मिला। ये हैं सनराइजर्स के युवा बल्लेबाज़- प्रियम गर्ग वो बल्लेबाज़ जिसकी धमाकेदार हाफ सेंचुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। प्रियम ने चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर 51 रनों […]