img-fluid

प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन ग्लोब्स से पहले अपनाया दादी मां का खास नुस्खा

January 14, 2026

 

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra)और(and) निक जोनस( Nick Jonas) की गोल्डन ग्लोब्स की केमिस्ट्री(Golden Globes chemistry) उनके फैन्स को काफी पसंद(Their fans loved it) आ रही है। इस बीच पीसी ने एक वीडियो(PC posted a video) शेयर किया है जिसमें वह इस इवेंट में जाने से पहले की रिकॉर्डिंग दिखाती हैं। इसमें उन्होंने दादियों का नुस्खा भी याद किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने 83वें गोल्डन ग्लोब्स इवेंट(Priyanka Chopra at the 83rd Golden Globes event) की फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हैं। अब उन्होंने इस इवेंट का बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया है। प्रियंका इसमें तैयार होती दिख रही हैं। स्टाफ से बातें कर रही हैं। प्रियंका का नरेशन इंग्लिश में है। इस बीच वह हिंदी का एक डायलॉग बोलती हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका की आंख से पानी आ रहा होता है और इसे ठीक करने के लिए वह दादियों को याद करती हैं।


  •  

    निक के साथ इवेंट्स में आता है मजा
    वीडियो में प्रियंका बोलती हैं, ‘मुझे निक के साथ ऐसे इवेंट्स करना बहुत पसंद है। साथ में हम बहुत मजे करते हैं। इसलिए मैं अपने पति के साथ डेट नाइट पर जाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।’ वह अपने पति के साथ मजे करती हैं। इसके बाद प्रियंका का डिओर का गाउन आता है। निक और प्रियंका रेडी होते हैं। प्रियंका देर रात तक जागती हैं और बताती हैं कि अगले दिन उन्हें बहुत सुबह उठना है। प्रियंका सुबह की झलक दिखाती हैं और बताती हैं कि नींद पूरी नहीं हुई।

    क्रिसमस के बाद पहला इवेंट
    तैयार होते वक्त प्रियंका बोलती हैं, आज स्टेज पर एक स्पोर्ट्स जोक बोलना है, मुझे खुद को तसल्ली देनी पड़ेगी। प्रियंका हेयरवॉश करती और खिलखिलाती दिखती हैं। वह हेयर स्टाइलिंग करते वक्त बोलती हैं क्रिसमस से अब तक मैं अपने परिवार के सिवाय किसी से नहीं मिली। प्रियंका बताती हैं कि अब वह ग्लोब्स में जाएंगी। इसके बाद प्रियंका का फोटो सेशन होता है। वह निक के साथ पोज देती हैं।

     

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

     

     

    जब दादी को किया याद
    प्रियंका बोलती हैं, ‘मेरी आंख से पानी आना बंद नहीं हो रहा लेकिन मुझे लगता है कि यह ठीक हो जाएगा। मेरे पास मेरा ट्रस्टेड टिश्यू है।’ प्रियंका टिशू से आंख का कॉर्नर दबाती हैं। फिर बोलती हैं, ‘हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है।’

    लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
    प्रियंका के पूरे वीडियो में लोगों को दादी वाला पार्ट बहुत पसंद आ रहा है। उनके एक फॉलोअर ने लिखा है, हमारी दादियों ने अच्छा सिखाया है, हां मैम। एक कमेंट है, ओह लास्ट में वो हिंदी तड़का। एक ने लिखा है, दादी रिफरेंस तो ग्रेट ऑफ ऑल टाइम है। एक और कमेंट है, मुझे बिहाइंड द सीन वीडियोज पसंद हैं।

    Share:

  • गाजा युद्ध में इजराइल की खुली मदद कर रहा UAE, लीक दस्तावेज में दावा

    Wed Jan 14 , 2026
    डेस्क: गाजा (Gaza) में जारी इजराइल (Israel) हमास (Hamas) युद्ध (War) को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. Emirati Leaks के हाथ एक सरकारी दस्तावेज (Government Documents) हाथ लगा है. एक्सेस किए गए इस लीक सरकारी दस्तावेज के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इजराइल को सीधे सैन्य, खुफिया और लॉजिस्टिक सहायता देने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved