img-fluid

Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas संग विदेश में मनाई दीपावली

November 05, 2021

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही अपने देश से दूर हों, लेकिन वह अपने संस्कार नहीं भूलीं है।वह विदेश में रहकर भी हर भारतीय तीज त्यौहार को बहुत धूमधाम से मनाती हैं। इस बार भी दीपावली के अवसर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस त्यौहार को पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ खास अंदाज में मनाया।
उन्होंने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस वाले घर पर लक्ष्मी पूजा की। इस खास मौके पर प्रियंका और निक दोनों ही ट्रेडिशनल वियर में नज़र आए। सिर पर पल्लू और मांग में सिंदूर भरे प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नज़र आईं। वहीं, निक सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में हैंडसम दिखाई नजर आ रहे थे ।


प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान की कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं,जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा-‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः । देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।’
विदित हो कि इस समय सोशल मीडिया पर प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी दीपावली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं कि प्रियंका विदेश में रहकर भी अपने संस्कार नहीं भूली ।

Share:

  • Telegram का नया अपडेट जारी, यूजर्स को दिए WhatsApp से कहीं एडवांस फीचर!

    Fri Nov 5 , 2021
    नई दिल्ली: टेलीग्राम (Telegram) ऐप अब पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है. नए अपडेट के बाद यूजर शेयर किए गए मीडिया को हाई-स्पीड स्क्रॉलिंग (High-Speed Scrolling) और कैलेंडर व्यू (Calendar View) में देख सकेंगे. ऐप में Shared Media Page के लिए नया डेट बार (Date Bar) आया है. इससे यूजर्स को महीने और दिनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved