बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस आज अपना 54 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सास के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘जन्मदिन की बधाई मम्मा जे सदा आपकी दया और उदारता के लिए आपका धन्यवाद। मैं बेहद खुश हूं कि आप यहां हैं और हम साथ मिलकर आपका जन्मदिन मनाएंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’ अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने पति निक जोनस को भी टैग किया है।
प्रियंका द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में दोनों सास-बहू बहुत खूबसूरत लग रही है। तस्वीर में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है। इसके साथ प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनकी सास को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और परिवार के साथ कैलोफोर्निया में हैं। प्रियंका ने हाल ही में अमेजन प्राइम के साथ मल्टीमिलियन डॉलर डील साइन किया है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ और फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’ में नजर आएंगी।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट विकास दुबे और उसके सहयोगियों के एनकाउन्टर के मामले की सीबीआई या एनआईए से जांच की मांग करने वाली दो याचिकाएं पर आज मंगलवार को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस एसए बोब्डे की अध्यक्षता वाली बेंच दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। एक याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप प्रकाश अवस्थी ने […]
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों घर पर समय बिता रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा कपूर अपनी मासी पद्मिनी कोल्हापुरे की गायन प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी मौसी और दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें […]
मुंबई । अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फिल्मों के अलावा तमाम कमर्शियल्स (commercials) में भी नजर आते रहे हैं. वे फिर से एक ऐड (Ad) के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक पान मसाला ब्रांड (pan masala brand) को लीगल नोटिस भेजा था जो कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के संबंध […]
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली इसी साल 11 जनवरी को एक बेटी के माता- पिता बने हैं। इसकी जानकारी खुद विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी। हालांकि विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को नहीं दिखाई थी,जिसका फैंस बेसब्री से […]