मुंबई (Mumbai) फिल्म ”जी ले जरा” पिछले कई महीनों से चर्चा में है। निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने घोषणा की कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट (Katrina Kaif, Alia Bhatt) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पहली बार फिल्म में एक साथ नजर आएंगी। कैटरीना, आलिया और प्रियंका को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को फिल्म के लिए डेट मिलनी मुश्किल हो गई है। ऐसे में मेकर्स ने ”जी ले जरा” के लिए प्रियंका की जगह नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है।
View this post on Instagram
फिल्म ”जी ले जरा” की चर्चा 2021 से ही हो रही थी। प्रियंका ने इस फिल्म का आइडिया डायरेक्टर फरहान अख्तर को सुझाया था। अब एक्ट्रेस ने खुद ही इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। 2021 में घोषित इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू होनी बाकी है। तीनों अभिनेत्रियों के लिए एक साथ डेट निकालना मुश्किल है, क्योंकि तीनों ही फिलहाल अपने-अपने शेड्यूल में व्यस्त हैं। प्रियंका हॉलीवुड में अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हैं और कैटरीना और आलिया के पास भी बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
प्रियंका की जगह फिल्म में कौन एंट्री करेगा, इस बारे में मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच, आलिया भट्ट की ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है और कैटरीना कैफ जल्द ही ”टाइगर 3” में अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved