मुंबई (Mumbai)! उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक ऐसा नाम है, जो हमेशा चर्चा में रहता है। उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने निश्चित तौर पर बहुत ही कम समय में खास पहचान हासिल कर ली और असली पहचान बिग बॉस ओटीटी (OTT) से मिली। उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस के लिए हमेशा बोल्ड फोटो (Bold photo) और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं उर्फी जावेद सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। अक्सर हमेशा अपने कपड़ों की वजह से विवादों में भी फंस जाती हैं। उर्फी को अक्सर उनके कपड़ों की वजह से सीधे जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं।
View this post on Instagram
उर्फी जावेद (Urfi Javed) हाल ही में डार्क लुक में नजर आई हैं। उर्फी का ये लुक देखकर लोग हैरान रह गए और लोग उनकी अब आलोचना कर रहे हैं। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनका नया लुक देखने को मिल रहा है। ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड में उर्फी जावेद डार्क लुक में पहुंचीं। उर्फी ने गोल्ड ब्रेस्ट प्लेट आउटफिट पहनी थी। अब ये आउटफिट कैसे बनाया गया। इसका भी वीडियो उर्फी ने शेयर किया है। उनकी यह ड्रेस पीओपी प्लास्टर से बनी है।
ग्राजिया मिलेनियल अवार्ड में गोल्ड ब्रेस्ट प्लेट पहनने वाली उर्फी अब नेटिज़न्स का निशाना बन गई हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा, ”क्या परिवार वाले उसे कुछ नहीं कहते?” दूसरे ने कहा, मैं सचमुच नहीं जानता कि वह ये कपड़े क्यों पहनती है। अब उर्फी को इन कपड़ों के कारण काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Share:
![](https://www.agniban.com/wp-content/uploads/2021/03/wagroup-join-banner.png)