मनोरंजन

Priyanka Chopra ने लाइव सेशन के दौरान Nick Jonas को KISS किया, वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वायरल वीडियो में निक जोनस (Nick Jonas) एक लाइव सेशन में होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आती हैं और हैलो करने के बाद निक को किस करके चलती जाती हैं। फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल हाल ही में निक जोनस का एलबम स्पेसमैन रिलीज हुआ है। जिसके चलते निक जोनस इसका भरपूर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रमोशन के दौरान निक लाइव चैट में फैन्स के साथ बातचीत कर रहे होते हैं, तभी प्रियंका चोपड़ा आ जाती हैं। प्रियंका सबसे पहले हैलो कहती हैं और फिर निक को किस करके चली जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका के किस करने के बाद निक वीडियो में कहते नजर आते हैं कि उनके इस नए म्यूजिक एलबम की प्रेरणा प्रियंका ही हैं। इतना ही नहीं वह आगे कहते नजर आ रहे हैं कि वह उनकी लाइफ में होने वाली हर चीज की प्रेरणा हैं।

निक- प्रियंका का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और निक- प्रियंका की जोड़ी और उनके प्यार की खूब तारीफ कर रहे हैं। वैसे बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब निक के लिए प्रिंयका ने अपना प्यार ऐसे खुलेआम जाहिर किया है। इससे पहले भी प्रियंका और निक एक दूसरे के लिए अपना प्यार खुलेआम जाहिर कर चुके हैं।

गौरतलब है कि निक के एलबम को प्रियंका भी प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने जहां कुछ फोटोशूट्स शेयर किए थे तो वहीं उसके बाद प्रियंका ने निक के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया था। अपने पोस्ट में प्रियंका ने निक के लिए प्यार जाहिर किया था और निक के प्यार के लिए धन्यवाद भी कहा था। इसके साथ ही प्रियंका स्पेसमैन की भी तारीफ करते दिखी थीं।

Share:

Next Post

एक दिन में लगाई गई सर्वाधिक 20 लाख 53 हजार Corona vaccine

Sat Mar 13 , 2021
नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों में 20 लाख 53 हजार लोगों को कोरोना (corona) से बचाव के लिए टीके लगाए गए। देशव्यापी टीकाकरण (Vaccination) कार्यक्रम के तहत एक दिन में यह अबतक की सबसे अधिक संख्या है। इसी के साथ देश में अब तक 2 करोड़ 82 लाख लोगों को टीके लगाए […]