img-fluid

सफेद बोल्ड ड्रेस में रेस्टोरेंट पहुंची Priyanka Chopra, देखें इन तस्‍वीरों में एक्‍ट्रेस की अदाए

July 10, 2021

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड का भी एक जाना माना नाम है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अमेरिकी सिंगर निक जोनस (American singer Nick Jonas) से शादी के बाद प्रियंका लगातार सुर्खियों में हैं। वह अक्सर पति और परिवार संग अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ (Restaurant SONA) को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। ​न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड (Indian Food) को प्राथमिकता दी गई है। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची थीं और इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने गोल्डन हील्स, गोल्डन रिस्ट वॉच और मैचिंग ब्रेसलेट कैरी किए था। वहीं प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपने बालों को हाई बन बना कर स्टाइल दिया था। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा – ‘न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।’



प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) की इन तस्वीरों को न सिर्फ फैंस बल्कि स्टार्स और उनके पति निक जोनस भी काफी पंसद किया और कमेंट कर उनकी तारीफ की। निक ने पत्नी के लुक पर प्यार जताने वाला स्माइली इमोटिकॉन पोस्ट किया। इलियाना डिक्रूज ने कमेंट किया- ‘Gurlll’। प्रियंका के फैन भी उनकी तस्वीरों पर हॉर्ट, फायर ओर ब्यूटीफूल जैसे कमेंट कर उनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। अबतक इन तस्वीरों को 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Share:

  • Anupam Kher की फिल्म की लाइन प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, अनुपम खेर ने जताया शोक

    Sat Jul 10 , 2021
    द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने आत्महत्या कर ली हैl अब अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इस बात की जानकारी देते हुए गहरा दुख जताया हैl यह जानकारी अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी हैl इसके साथ ही उन्होंने सराहना की तस्वीरें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved