मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति Nick Jonas संग तस्वीर, लिखा-घर वहीं है,जहां दिल हैं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। प्रियंका चोपड़ा  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और अपने पेट्स एनिमल्स डायना और जीनो के साथ कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा-‘घर वहीं, जहां दिल हैं।’
इस तस्वीर में प्रियंका व्हाइट कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही है और इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का चश्मा लगाया हुआ है। वहीं निक जोनस ने ब्लू कलर के टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों कार में बैठे हुए हैं और दोनों बहुत कूल नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनके दोनों पेट्स डायना और जीनो भी हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही नेटफ्लिक्स की दो फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी। हाल में फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव नजर आएंगे। फिल्म द व्हाइट टाइगर रामिन बहरानी द्वारा डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखी गई है। फिल्म द न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलर बुक द व्हाइट टाइगर पर आधारित है।  
Share:

Next Post

फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया आतंकियों के निशाने पर, हमले में एक की मौत, कई घायल

Tue Nov 3 , 2020
वियना । ऑस्ट्रिया (Austria) की राजधानी वियना मेें एक धार्मिक स्थल के पास आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई घायल हुए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है. वहीं, पुलिस एक हमलावर को मार गिराने में सफल रही है, जबकि दूसरा हमलावर मौके से फरार हो […]