img-fluid

प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारी, राहुल ने गलत तरीके से छुआ… BJP के आरोप के बाद दोनों पर FIR

October 08, 2026

नई दिल्ली। बुधवार को जंतर मंतर के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ इंडिया ब्लॉक के नेताओं की धक्का मुक्की हुई थी इसमें कई पुलिस वाले घायल हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। FIR में कई कांग्रेस नेताओं के भी नाम है। कल प्रदर्शन के साथ पुलिस के साथ धक्का मुक्की के कई वीडियो वायरल हुए हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें घायल पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने दो वीडियो जारी किए हैं। ये वीडियो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हैं। एक वीडियो में प्रियंका एक महिला पुलिसकर्मी को कोहनी मारती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में राहुल गांधी एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं।


  • यह मामला बुधवार को यहां कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के सिलसिले में दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें कई सांसद और नेता शामिल थे। इंडी अलायंस के नेताओं के विरोध प्रदर्शन का राहुल गांधी ने नेतृत्व किया था जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

    जनपथ स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच बाद जब विपक्षी नेता बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर अचानक धरने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया, जिससे दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच प्रियंका गांधी और अन्य महिला नेता संविधान की प्रति हाथ में लेकर सड़क पर लेट गईं, जिन्हें जबरन हटाकर पुलिस बसों में बिठाया गया।

    विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय जनता दल, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कुछ अन्य दलों के सांसद शामिल थे।

    Share:

  • क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली। तीस साल पहले रिटायर (Retire) होने वाले एक सरकारी कर्मचारी (Government Employee) को अपने भविष्य के बारे में एक बड़ी बात पहले से मालूम होती थी: नौकरी खत्म होने के बाद हर महीने कितनी रकम मिलेगी। 1990 के दशक में केंद्र सरकार से रिटायर होने वाला कोई कर्मचारी अपनी आखिरी सैलरी और सेवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved