img-fluid

प्रियंका गांधी को मिल सकता है कांग्रेस में बड़ा पद, पार्टी में चल रही चर्चा: सूत्र

April 14, 2025

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव और केरल के वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी को पार्टी कोई बड़ा पद देने पर विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के जिला अध्यक्षों को सशक्त बनाकर और जिम्मेदारी देने के पायलट प्रोजेक्ट का ब्ल्यूप्रिंट प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही तैयार किया। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कांग्रेस पार्टी गुजरात से करेगी, अगर यह सफल रहा तो फिर व्यापक लेवल पर इसे लॉन्च कर देगी।


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी उपाध्यक्ष बनाने समेत कई और विकल्पों पर पार्टी में चर्चा चल रही है,हालांकि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा फिलहाल पार्टी की महासचिव हैं, लेकिन उनके पास अभी कोई प्रभार नहीं है। पर्दे के पीछे रहकर वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं, जिसका एक उदाहरण गुजरात में जिला अध्यक्षों को और ताकत देने का पायलट प्रोजेक्ट है, जो अगर गुजरात में सफल हुआ तो अन्य राज्यों में भी शुरू किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के लिए फंक्शनल बदलाव पर ज्यादा जोर देगी और पार्टी अपने संगठन में कई और फेरबदल करेगी जिससे पार्टी की कामकाज में व्यापक सुधार हो सके।

Share:

  • शादी की रस्म के बीच ततैये ने किया हमला, एक ही परिवार के 25 लोग घायल

    Mon Apr 14 , 2025
    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान अचानक ततैये ने हमला कर दिया। ततैये के हमले से 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज किया जा रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved