img-fluid

बिना सुरक्षा तामझाम शिवमंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, सेल्फी की लगी होड़

March 01, 2022

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Uttar Pradesh at this time) का दौर चल रहा है। ऐसे में नेता भी प्रचार प्रसार में कहां पीछे रहने वाला है। एक तरफ जहां नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं तो दूसरी ओर मंदिरों में मत्‍था टेकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच महाशिवरात्रि (mahashivratri) पर कई नेताओं ने भोले बाबा को खुश करने का मौका नहीं जाने दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) भी लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा का कोई तामझाम नहीं देखा गया।



बता दें कि मंदिर के बाहर तक लगी लाइन में प्रियंका सबसे पीछे खड़ी हो गईं। इसके बाद अपनी बारी का नंबर आने पर ही अंदरजाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रियंका के साथ सेल्फी की होड़ मची रही। प्रियंका ने अपना वीडियो शेयर भी किया है। जारी वीडिया में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी आम भक्त की तरह अकेले ही मंदिर जा रही हैं। मंदिर पहुंचने में बाहर तक लाइन लगी है। एक लाइन पुरुषों की और दूसरी महिलाओं की लाइन थी। प्रियंका सिर पर चुन्नी रखकर चुपचाप महिलाओं की लाइन में सबसे पीछे खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगीं।

Share:

  • सऊदी और ईरान के बीच आठ सालों से जारी हिंसक युद्ध, दस हजार से अधिक लोगों की मौत

    Tue Mar 1 , 2022
    नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के पांचवें दिन युद्ध में और तेज़ी देखी गई। हालांकि यह अलग बात है कि एक ओर जहां लड़ाई जारी थी वहीं बेलारूस में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत हुई। यह बैठक पांच घंटे तक चली। लेकिन यमन के विनाशकारी युद्ध (disastrous war) पर अब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved