img-fluid

Pro Kabaddi: यू मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स को दी मात, चौथे नंबर पर पहुंची

January 27, 2022

बैंगलुरु। फजल अतराचली की कप्तानी वाली टीम यू मुंबा (u mumba) ने बुधवार को कमाल का प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League-2021) के मुकाबले में टेबल टॉपर बेंगलुरु बुल्स (Bangalore Bulls) को 11 अंकों से हरा दिया। मुंबा ने 45-34 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। मुंबा के लिए यह इस सीजन की पांचवी जीत है और बेंगलुरु के लिए यह सीजन की छठी हार है। इस जीत के साथ ही मुंबा ने तीन स्थान की छलांग लगाते हुए अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। हार के बावजूद बेंगलुरु की टीम पहले स्थान पर है।


मैच की शुरुआत में ही मुंबा ने तेज खेल दिखाया और शुरुआती पांच-छह मिनट में ही बेंगलुरु को ऑल आउट कर दिया। हालांकि, मुंबा की बढ़त अधिक देर टिक नहीं सकी और बेंगलुरु ने वापसी कर ली थी। हाफ समाप्त होने से तीन निनट पहले मुंबा भी ऑल आउट हो गई और उनकी बढ़त केवल दो प्वाइंट की रह गई थी। हालांकि, हाफ समाप्त होने तक बेंगलुरु पर ऑल आउट का खतरा फिर से मंडराने लगा था।

दूसरे हाफ के शुरुआती तीन मिनट में ही मुंबा ने बेंगलुरु को दूसरी बार ऑल आउट किर दिया था। दूसरी बार ऑल आउट होने के बाद बेंगलुरु चार प्वाइंट से पिछड़ गई थी। बेंगलुरु के स्टार रेडर और कप्तान पवन सहरावत को मुंबा ने दूसरे हाफ के शुरुआती चार मिनट में दो बार आउट किया था। शुरुआती 28 मिनट में पवन पांच बार मैट के बाहर जा चुके थे।

मैच के आखिरी 10 मिनट में भी मुंबा का दबदबा रहा और उन्होंने अपनी बढ़त को लगातार बढ़ाना जारी रखा था। अंतिम पांच मिनट के खेल में बेंगलुरु पर तीसरी बार ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा था और बेंगलुरु को तीसरी बार ऑल आउट करके मुंबा ने 12 प्वाइंट की बढ़त ले ली थी। अंतिम तीन मिनट में बेंगलुरु के पास वापसी का मौका नहीं था और मुंबा ने जीत हासिल की।

पवन मैच में सबसे अधिक 14 रेड प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी रहे। इसके साथ ही वह इस सीजन में 200 रेड प्वाइंट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। बेंगलुरु की डिफेंस ने सात तो वहीं मुंबा की डिफेंस ने 17 प्वाइंट हासिल किए। मुंबा के लिए अभिषेक सिंह ने 11 रेड प्वाइंट लिए तो वहीं राहुल सेतपाल ने पांच टैकल प्वाइंट लिए। अजीत कुमार ने भी आठ रेड प्वाइंट लिए।

Share:

  • गोवा : निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल

    Thu Jan 27 , 2022
    नई दिल्ली। गोवा विधानसभा चुनाव (Goa assembly elections) में भाजपा पूर्व मुख्यिमंत्री और रक्षा मंत्री रहे चुके कद्दावर नेता रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्प ल पर्रिकर (Manohar Parrikar’s son Utpal Parrikar) को मनाने में असफल रही है। उत्पल ने पणजी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार (Independent candidate from Panaji Assembly) के रूप में चुनाव लड़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved