मुंबई (Mumbai)। शाहरुख खान (SRK) की ‘पठान’ के बाद फैंस को अब ‘जवान’ और ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख (SRK) की ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। हालांकि, इन दोनों फिल्मों ने रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो इसमें किंग खान डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म ‘डंकी’ इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved