
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में 105 आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के निर्माण के लिए आगामी बजट में स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। चौहान ने बताया कि एक लाख टी.बी.यू. से अधिक यातायात घनत्व वाले सभी रेलवे फाटकों पर आरओबी निर्माण के लिए 50 प्रतिशत व्यय केन्द्र सरकार योजना के तहत वहन करती है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। चौहान ने बताया कि प्रदेश में गेहूं का एक-एक दाना किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है और गोदामों में संग्रहीत किया गया है। अभी 84 लाख मीट्रिक टन गेहूं प्रदेश के गोदामों में संग्रहीत किया जा चुका है। चौहान ने इस गेहूं का रेलवे द्वारा शीघ्र उठाव करवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved