
भोपाल। सबसे बड़ी शक्ति ज्ञान की होती है, आपको जो ज्ञान होगा वही सबसे आपकी सबसे बड़ी ताकत है, क्लासरूम तक अपना ज्ञान न रखे, क्लास रूम के बाहर भी एक क्लासरूम है, वह आपको सबसे बड़ी शक्ति देगा। शिक्षा और ज्ञान में बहुत अंतर है। पहले की दुनिया और आज की दुनिया में बहुत अंतर है और आने वाली दुनिया में भी बहुत अंतर रहेगा। आज की दुनिया से तो आप जुड़ गये हैं ,आगे आने वाली दुनिया के लिए आप को जुडऩा पड़ेगा। हमारे जो सामाजिक मूल्य हैं इनको जीवित रखना भी आपका काम है, आज की नई पीढ़ी सामाजिक मूल्यों से थोड़ा पिछड़ गई है, सामाजिक मूल्यों पर ही हमारा देश टिका हुआ है, सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखना आपकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि हमारी संस्कृति जोडऩे की संस्कृति है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मप्र महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रियदर्शिनी अभियान के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved